मृतक की पहचान 58 वर्षीय हनुमानदिन प्रजापति के रूप में की गई। जो ददार निवासी था
कोरबा।हनुमानदिन प्रजापति के घर पर नवरात्र पूजा चल रहा था जहां घर पर पूजा पाठ होने के बाद वह प्रसाद लेकर सीतामढ़ी अपने भाई के यहां जा रहा था इस दौरान मानिकपुर फाटक खुला था उसे लगा कि वह फाटक पार कर लगेगा लेकिन पहुंचते ही फाटक बंद हो गया वही उसके बगल से जा रही बारूद से भरी वाहन भी फाटक पार करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जहां बाइक सवार फाटक के नीचे गड्ढे में गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी जहां तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।

